Pakistan-Sri Lanka scored equal runs...then why was Babar's team out?
श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार को सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया
अब फाइनल में 17 सितंबर को श्रीलंका का सामना भारत से होगा। यह मैच भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा
हैरानी की बात तो यह है कि पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने एक जैसा स्कोर बनाया था, फिर भी श्रीलंका की टीम क्यों जीती?
दरअसल, श्रीलंका-पाकिस्तान मैच बारिश से बाधित रहा था। मैच में डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हुआ
पहले यह मैच 45-45 ओवर का किया गया था। फिर बारिश आई और मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया
पाकिस्तान ने 252 रन बनाए थे, लेकिन DLS के हिसाब से उनके हिस्सा से एक रन कम कर दिया गया था। श्रीलंका को उतना ही टारगेट मिला, जितने पाकिस्तान ने बनाए थे
यानी DLS के हिसाब से पाकिस्तान ने 42 ओवर में 251 रन बनाए थे। उनके हिस्से से एक रन काटा गया और श्रीलंका को 252 रन का लक्ष्य मिला
श्रीलंका ने 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर जीत हासिल की। आखिरी दो गेंदों पर छह रन की जरूरत थी। 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर असलंका ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर दो रन लिए
असलंका ने इस मैच में नाबाद 49 रन की पारी खेली। वहीं, कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली
एशिया कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं खेला गया है। इस बार उम्मीद थी कि यह फाइनल हो सकता है, लेकिन श्रीलंका ने ऐसा नहीं होने दिया
ऐसी ही रोचक वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।