अभिषेक बच्चन के बारे में जानिए 10 बातें |
अभिषेक बच्चन का असली नाम अभिषेक श्रीवास्तव है। उनके बर्थ सर्टिफिटेक में तो 'बाबा बच्चन' लिखा हुआ है।
अभिषेक बच्चन को बचपन में डिस्लेक्सिया बीमारी थी। NHS के मुताबिक, यह एक आम समस्या है, जिसके अंदर बच्चे को पढ़ने, लिखने और बोलने में मुश्किलें आती हैं।
आराध्या की ईयर पियर्सिंग सेरेमनी में अभिषेक बच्चन ने बेटी के दर्द को महसूस करने के लिए पहले अपने कान पियर्सिंग करवाए थे, उसके बाद ही उन्होंने अपनी बेटी के ईयर पियर्सिंग करवाए थे।
अभिषेक बच्चन ने जब ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था, तब वह वही रिंग लेकर पहुंचे थे, जो उन्होंने 'गुरु' की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की थी।
अभिषेक बच्चन ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने से पहले बतौर LIC एजेंट काम किया था।
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया था। हालांकि यह फ्लॉप रही थी।
अभिषेक बच्चन जब भी ट्रैवलिंग करते हैं, वह बोर्डिंग पासेस को कलेक्ट करते हैं। यहा उनकी आदत है।
अभिषेक बच्चन ने ही प्रियंका चोपड़ा का नाम पिग्गी चॉप्स रखा था।
अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साल 2009 में फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के लिए उन्होंने महज 12 घंटे में 1800 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
ऐसी ही रोचक Web Story देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।